Kitchen Vastu Tips: रसोई को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। रसोई घर में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं रसोईघर में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।