फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

Wed, 19 Mar 2025 06:29 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में खाना बनाने के बाद बर्तनों को धोकर उन्हें सही तरीके से रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े क्या नियम बताए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रसोई से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : adobe stock
Kitchen Vastu Tips In Hindi: वास्तुशास्त्र में घर की रसोई को बड़ा महत्व दिया गया है। यह न केवल खाना बनाने वाली जगह है, बल्कि इसमें अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास भी होता है। इसलिए घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए रसोई से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इन्हें अनदेखा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है, जिससे आपको नकारात्मक प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

अक्सर रसोई में बर्तनों को धोने के बाद लोग उन्हें उल्टा करके रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार दो ऐसे बर्तन हैं, जिन्हें कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े क्या नियम बताए गए हैं। 

 

Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर गलती से भी न करें भोजन, हो सकती है हानि

विज्ञापन

2 of 5
इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा - फोटो : adobe stock
इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में खाना बनाने के बाद बर्तनों को धोकर उन्हें सही तरीके से रखना बहुत जरूरी होता है। नियमों का पालन करने से घर के सदस्य तरक्की करते हैं और धन-धान्य में भी बरकत होती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा - फोटो : adobe stock
वास्तु शास्त्र कहता है कि तवा और कड़ाही को उल्टा करके रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और घर में बार बार कलेश की स्थिति भी बनती है। इसके अलावा घर में दरिद्रता का वास होता है, जिससे आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है। 
 

4 of 5
रसोई के वास्तु नियम - फोटो : Adobe Stock
तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। ऐसे में घर की बरकत रुक जाती है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
 

Vastu Tips: वास्तु के इन अनूठे उपायों से जल्द से जल्द चमकने लगती है किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तवा और कड़ाही को रखने का सही नियम - फोटो : adobe stock
तवा और कड़ाही को रखने का सही नियम
वास्तु के अनुसार घर में सुख शांति के लिए रसोई में तवा और कड़ाही को सही तरीके से रखना बेहद जरूरी माना दया है। हमेशा खाना बनाने के बाद तवा और कड़ाही को धोकर सीधा ही रखें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें की रसोई में रात भर गंदे बर्तन न छोड़ें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए सही नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।  

Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें