फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो रात को सोने से पहले करें ये उपाय

Thu, 25 Aug 2022 02:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो रात को सोने से पहले करें ये उपाय - फोटो : iStock
Vastu Tips For Money: जीवन में तरक्की और सुख समृद्धि हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी कड़ी मेहनत के बावजूद भी लोग परेशान रहते हैं। एक के बाद एक परेशनियां आती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इन परेशानियों का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है? जी हां, दरअसल जाने अनजाने में हम रोजाना कुछ ऐसा काम कर बैठते हैं या घर में रखी कुछ चीजें वास्तु के अनुसार सही नहीं मानी जाती हैं। यदि उन्हें सही कर लिए जाए तो वास्तु दोष से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके व्यक्ति सुख समृद्धि के साथ ही जीवन में तरक्की भी पा सकता है। इन उपायों के माध्यम से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में...  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो रात को सोने से पहले करें ये उपाय - फोटो : iStock
रात में सोने से पहले करें ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में रात को सोने से पहले घर की रसोई, बाथरूप के अलावा अन्य हिस्सों से संबंधित कुछ कार्य करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो रात को सोने से पहले करें ये उपाय - फोटो : pixabay
रसोई से जुड़ा वास्तु उपाय 
रात को सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भर के रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। 

4 of 5
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो रात को सोने से पहले करें ये उपाय - फोटो : istock
बाथरूम से संबंधी उपाय
वास्तु शास्त्र की माने तो बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा मान्यता है कि रात को सोने से पहले बाथरूम में बाल्टी भरी हुई रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में बाथरूम की बाल्टी कभी भी खली न रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो रात को सोने से पहले करें ये उपाय - फोटो : iStock
रोजाना मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।  साथ ही मुख्य द्वार पर एक लाइट भी जला दें। ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें