Kamdhenu Cow Benefits For Home: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अपने घर में तरह तरह के शो-पीस और तस्वीरें आदि लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सजावट के रूप में इस्तेमाल होने वाली चीजों का संबंध व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। घर या फिर कार्यक्षेत्र में लगाई जाने वाली ये तस्वीरें यदि वास्तु के हिसाब से शुभ हों तो आपके जीवन में सकारात्मकता लाती हैं। वहीं घर में लगाई जाने वाली कुछ तस्वीरे आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती हैं। वास्तु में ऐसी कई शुभ अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया गया है। ऐसी ही एक चीज है कामधेनु गाय की मूर्ति। वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में सही दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव आता है। साथ ही परिवार के सदस्य हमेशा खुशहाल जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं कामधेनु गाय की विशेषता के बारे में...