फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर की सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय, गृह क्लेश होगा दूर

Thu, 06 May 2021 07:22 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु टिप्स फॉर होम - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में वास्तु दोष होता है उस घर में अशांति, क्लेश, बीमारियों के साथ-साथ अन्य प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलती है। इस स्थिति में सबसे पहले घर के वास्तु दोष को ठीक करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय से आप अपने घर में सुख-शांति को कायम कर सकते हैं। वास्तु के ये उपाय बेहद कारगर और अचूक माने गए हैं। वास्तु के ये नियम इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु के अनुसार घर में मंदिर - फोटो : social media
1. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, घर में कभी भी देवी-देवताओं की तस्वीर को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे गृह क्लेश बढ़ता है। इसके साथ-साथ घर में लड़ाई झगड़ा न हो इसके लिए घर में एक से अधिक देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यदि आपके घर के मंदिर में देवी-देवताओं की तस्वीर आमने सामने है तो आपको इसे ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तु के अनुसार घर में तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
2. वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में रामायण, महाभारत, युद्ध एवं उल्लू आदि की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर में विवाद को जन्म देती हैं जिससे गृह क्लेश बढ़ता है। यदि आपके घर में ऐसी तस्वीरें हैं तो आपको उन्हें तुरंत हटाना चाहिए।

4 of 6
वास्तु के अनुसार तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
3. वास्तु के अनुसार घर में जंगली जानवर जैसे शेर, चीता आदि हिंसक पशुओं की तस्वीरों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। घर में ऐसी तस्वीरें गृह क्लेश को जन्म देती हैं जिससे घर में विवाद बढ़ता है। यदि आपके घर में ऐसी तस्वीरें हैं तो आपको उन्हें तुरंत हटाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
वास्तु के अनुसार घर - फोटो : सोशल मीडिया
4. घर में कपड़े और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। जूतों और कपड़ों की अलमारी को हमेशा अव्यस्थित और बिखरा रखने से धन की बर्बादी होती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तु के अनुसार घर - फोटो : सोशल मीडिया
5. घर के हर कोने में प्रकाश की व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब का लगे रहना भी अशुभ माना गया है। बिजली के खराब उपकरणों को घर में रखे रहने न दें। इन्हें ठीक करवाएं या फिर घर से बाहर कर दें। बिजली के खराब उपकरण अनावश्यक तनाव का कारण बन सकते हैं और  इसके कारण घर के बच्चों की स्थिति खराब हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें