main gate
मुख्य द्वार साफ सुथरा रखें
मुख्य द्वार घर ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्थान होता है। ज्यादातर लोग पूरे घर की सफाई तो कर लेते हैं और द्वार की सफाई भी कर लेते हैं लेकिन उसके आसा-पास के स्थान पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन द्वार के सामने और आस-पास गंदगी होने के कारण धन संबंधित समस्याएं आती हैं। मान्यता अनुसार घर के बाहर गंदगी एकत्रित होने के कारण मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।