वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
गंदे और फटे कपड़े
वस्त्र हमारे तन को ढकने का काम तो करते ही हैं ये हमारे व्यक्तित्व, व्यवसाय, चरित्र एवं आत्मविश्वास को भी दर्शाते हैं। आप किसी भी व्यक्ति को उसके कपडे पहनने के तरीके, कपड़ों के रंग एवं उनकी गुणवत्ता से आसानी से पहचान सकते हैं। आजकल के आधुनिक युग में फटे हुए कपड़े पहनना काफी प्रचलन में हैं, लेकिन ऐसे कपड़े हमारी भारतीय संस्कृति में शुभ नहीं माने जाते क्योंकि ऐसे कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह प्रभावित होता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार फटे और मैले कपड़े पहनने से व्यक्ति की शारीरिक क्षमता व सकारात्मक ऊर्जा का नाश होता हैं। वास्तु में इन्हें दुर्भाग्य की निशानी माना गया है। ऐसे कपड़े हमारे तन-मन को शिथिल बनाकर कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देते हैं। साथ ही गंदे और फटे वस्त्र दुर्भाग्य लेकर आते हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं।