फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: रिश्तों में घोलना चाहते हैं प्यार, रात को सोने से पहले करें ये आसान उपाय

Mon, 03 Oct 2022 06:26 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
camphor - फोटो : iStock
हर व्यक्ति अपने परिवार को खुशियां देने के लिए प्रयासरत रहता है और इसके लिए दिन रात कोशिशे करता है लेकिन कई बार हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी घर में समस्याएं और झगड़ा बना रहता है। ऐसे में व्यक्ति तनाव में चला जाता है। दरअसल वास्तु कहता है कि इन सब परेशानियों के पीछे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी एक अहम कारण है। जहां घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से आर्थिक समृद्धि, सुख, अच्छी सेहत और परिवार के सदस्यों में प्रेम की वृद्धि होती है तो वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में रुकावट, रोग-व्याधि और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ता हैं। वास्तु शास्त्र में कपूर के कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं। जिन्हें यदि रोज रात को सोने से पहले कर लिया जाए तो सारी समस्याएं तो दूर होती ही हैं रिश्तों में प्रेम भी बढ़ता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 4
camphor - फोटो : camphor
कपूर के ये उपाय बढ़ाता है पति-पत्नी में प्रेम
पति-पत्नी का रिश्ता जीवनभर साथ निभाने का होता है और  जब इनमें किसी भी तरह का झगड़ा होता है तो पूरे परिवार पर प्रभाव पड़ता है। यदि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो रात को सोने से पहले शयन कक्ष में कपूर जलाकर दिखाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। रोजाना कपूर जलाने से इसकी खुशबू शांती प्रदान करती है। इससे तनाव दूर होता है और रिश्ते सुलझाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 4
कर्पूर
परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ाने के लिए
परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ाने और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रतिदिन शाम को पूजन के बाद कपूर जलाकर   पूरे घर में दिखाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है, जिससे परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाने में सहायता मिलती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। यदि इस कार्य को संध्या आरती के साथ ही सुबह को भी किया जाए तो और भी ज्यादा शुभ रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
कर्पूर
सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए
रोजाना रात को सोने से पहले चांदी की छोटी सी कटोरी में कपूर जलाकर रसोई में दिखाना चाहिए। मान्यता है कि इससे अन्न और धन के भंडारे खाली नहीं होते हैं और बरकत बनी  रहती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब प्रतिदिन रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खा लें, तो रसोई की साफ-सफाई करने के बाद ही यह उपाय करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें