आज के समय में हर व्यक्ति की जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी है कि एक दूसरे से सही प्रकार से बात करने की भी फुर्सत नहीं होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि जब वह अपने घर में आए तो घर का माहौल खुशनुमा हो। हर परिवार में थोड़ी बहुत नोक-झोक तो लगी ही रहती है लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ने लगे और परिवार में झगड़े की स्थिति उत्पन्न होने लगे तो यह तनाव की कारण बन जाता है। ऐसे घर में एक पल भी सुख शांति का वातावरण नहीं रहता है। जिन घरों में हर समय शोर और लड़ाई-झगड़ा होता रहता है वहां मां लक्ष्मी भी वास नहीं करती हैं। घर में बिना बात के झगड़े होना, बात-बात पर कहासुनी होना इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं इसके साथ ही यदि घर में वास्तु दोष हो तो भी नकारात्मकता के कारण घर परिवार में क्लेश होने लगता है। इसके निवारण के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।