फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में होता रहता है लड़ाई-झगड़ा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

Thu, 06 May 2021 07:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
happy family - फोटो : social media
आज के समय में हर व्यक्ति की जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी है कि एक दूसरे से सही प्रकार से बात करने की भी फुर्सत नहीं होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि जब वह अपने घर में आए तो घर का माहौल खुशनुमा हो। हर परिवार में थोड़ी बहुत नोक-झोक तो लगी ही रहती है लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ने लगे और परिवार में झगड़े की स्थिति उत्पन्न होने लगे तो यह तनाव की कारण बन जाता है। ऐसे घर में एक पल भी सुख शांति का वातावरण नहीं रहता है। जिन घरों में हर समय शोर और लड़ाई-झगड़ा होता रहता है वहां मां लक्ष्मी भी वास नहीं करती हैं। घर में बिना बात के झगड़े होना, बात-बात पर कहासुनी होना इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं इसके साथ ही यदि घर में वास्तु दोष हो तो भी नकारात्मकता के कारण घर परिवार में क्लेश होने लगता है। इसके निवारण के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
crystal pyramid
वास्तु के में पिरामिड का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि पिरामिड किसी भी वस्तु का गुण धर्म बदलने की क्षमता रखता है। वास्तु कहता है कि यदि घर में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो रही हो तो घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में पिरामिड रखना चाहिए। इससे घर में कलह कम होती है और परिवार के सदस्यों के मन में सकारात्मक विचार आते हैं साथ ही रोगों से भी बचाव रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि पति-पत्नी में तनाव की स्थिति बनी हुई है तो शयनकक्ष में राधा-कृष्ण की बड़ी सी फोटो लगाना चाहिए। इसके अलावा पति-पत्नी अपनी कोई ऐसी फोटो भी शयनकक्ष में लगा सकते हैं जिसमें वे दोनों एकसाथ खुशहाल हो। इस तस्वीर के ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां आते-जाते आपकी नजर उसपर पड़ती रहे। इससे पति-पत्नी में प्रेमभाव बढ़ता है।

4 of 5
vishnu and lakshmi - फोटो : google
यदि आपके घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो अपने घर में मां लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु जी मूर्ति स्थापित करें। इनकी एकसाथ जोड़ी सुखद दांपत्य जीवन को दर्शाती है। जिससे आपके घर में तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
प्रतिदिन पानी में चुटकी भर केसर डालकर स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन  केसर का तिलक भी लगाना चाहिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। जिससे घर में कलह की स्थिति दूर करने में सहायता मिलती है साथ ही माना जाता है कि इससे आपका भाग्य भी जाग्रत होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें