Direction Of Kamdhenu Idol At Home: सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। गाय के दूध को अमृत कहा गया है, वहीं गौमूत्र और गोबर को भी परम पवित्र माना गया है। कामधेनु गाय को हिंदू पौराणिक कथाओं में एक इच्छा पूरी करने वाली गाय के रूप में भी जाना जाता है। यह प्रचुरता, समृद्धि और सफलता का एक पवित्र प्रतीक होती है। कामधेनु गाय को धन, समृद्धि, और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है।
कामधेनु गाय की मूर्ति को आजकल लोग दफ्तर, दुकान या जहां धन स्थान पर रखते हैं। वास्तु के अनुसार दफ्तर या दुकानों के अलावा कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखना चाहिए या नहीं। यदि आप मूर्ति घर में रखना चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु के कुछ नियम जानने जरूरी है।