फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: जानें आपके लिए कैसा रहेगा दक्षिण मुखी घर, राशियों के अनुसार शुभ- अशुभ फल देता है

Tue, 25 Feb 2020 03:45 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दक्षिण दिशा को घर के लिए अशुभ माना जाता है, परंतु वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा सभी के लिए अशुभ नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के जातकों को इस दिशा से लाभ भी मिल सकता है। आइए, आज जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए दक्षिण मुखी घर का प्रभाव कैसा रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर काफी शुभ रहता है। दक्षिण मुखी घर से मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष राशि 
  • वृष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर में रहना अशुभ होता है। इस घर में रहने से आय से अधिक खर्चे होते हैं।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • मिथुन राशि के जातकों को इस दिशा में अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिशा में रहने से बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि 
  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिशा काफी शुभ रहती है। इस दिशा में घर होने से मान- सम्मान में वृद्धि होती है और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि 
  • सिंह राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर काफी शुभ रहता है। ऐसे लोगों को एक से अधिक भवन प्राप्त होते हैं।


 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि 
  • कन्या राशि के जातकों को ऐसे घर में रहने से बचना चाहिए। दक्षिण मुखी घर कन्या राशि के लिए अशुभ होते हैं। इन लोगों के लिए ये घर परेशानियां बढ़ा सकता है।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि 
  • तुला राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर सामान्य रहता है। ऐसा घर इनके लिए मध्यम परिणाम देने वाला होता है।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • वृश्चिक राशि के लिए दक्षिण मुखी घर शुभ परिणाम देने वाला होता है। ऐसे घर में रहने से मान- सम्मान और आत्मबल में वृद्धि होती है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि 
  • धनु राशि के जातकों के लिए संतान की दृष्टि से दक्षिण मुखी घर काफी अच्छा रहता है। इस घर में रहने से संतान उच्च शिक्षा प्राप्त करता है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि 
  • मकर राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर मिला-जुला परिणाम देने वाला होता है। धन संबंधी मामलों में तो लाभ होता है परंतु व्यक्ति का विकास नहीं हो पाता है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए दक्षिण दिशा में रहने से जीवन के संघर्ष बढ़ने लगते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि 
  • मीन राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर शुभ रहता है। मीन राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर भाग्य लेकर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें