फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: सुबह उठते ही नहीं करने चाहिए ये तीन काम, पूरा दिन हो सकता है खराब

Wed, 04 Dec 2024 05:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र में घर और जीवन से जुड़े हर पहलू को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखने पर जोर दिया गया है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से तीन काम हैं, जिन्हें सुबह उठते नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
सुबह उठते ही नहीं करने चाहिए ये तीन काम - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Daily Life In Hindi: वास्तु शास्त्र में घर और जीवन से जुड़े हर पहलू को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखने पर जोर दिया गया है। हमारे दिन की शुरुआत का सीधा असर हमारे विचारों और कार्यक्षमता पर पड़ता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह की कुछ आदतों का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है। अगर सुबह उठते ही कुछ गलत कार्य किए जाएं, तो यह न केवल आपके पूरे दिन को खराब कर सकता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से तीन काम हैं, जिन्हें सुबह उठते नहीं करना चाहिए। 

Vastu Tips: बनी रहती है पैसे की किल्लत और उधार में डूबा है जीवन, आज ही छोड़ें ये आदतें

Vastu Tips: सड़क पर गिरे पैसे उठाना शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

विज्ञापन

2 of 5
देर तक बिस्तर पर लेटे रहना - फोटो : Amar Ujala
1. देर तक बिस्तर पर लेटे रहना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय का संबंध सकारात्मक ऊर्जा और एक नई शुरुआत से होता है, लेकिन अगर आप सुबह उठने के बाद भी देर तक बिस्तर पर ही लेटे रहते हैं, तो आपकी यह ऊर्जा बाधित हो जाती है। बिस्तर में आलस्य में पड़े रहना न केवल दिन की शुरुआत को धीमा करता है, बल्कि आपके शरीर और मन को सुस्त भी बनाता है। वास्तु के अनुसार सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की सकारात्मक शुरुआत करनी चाहिए। बिस्तर छोड़ने के बाद आप अपने इष्ट देवता का ध्यान करें और कुछ सकारात्मक विचारों का स्मरण करें। यह आपके दिन को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर सकते है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नकारात्मक चीजों का सामना - फोटो : Amar Ujala
2. नकारात्मक चीजों का सामना
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह के समय आंखों और कानों से प्राप्त होने वाली हर जानकारी का सीधा असर हमारे मन और विचारों पर पड़ता है। इसलिए सुबह उठते ही किसी भी नकारात्मक समाचार को पढ़ने या देखने से बचना चाहिए। यह दिन की शुरुआत खराब करने के साथ पूरे दिन आपके मन को अशांत भी रख सकती है। वास्तु के अनुसार, सुबह का पहला दृश्य और विचार सकारात्मक होना चाहिए। सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करें या भगवान का नाम लें। इससे मनोबल बढ़ता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

4 of 5
झगड़ा करना - फोटो : Amar Ujala
3. झगड़ा करना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह-सुबह झगड़ा या बहस करने से घर की ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है। दिन की शुरुआत में विवाद करने से घर में कलह और तनाव का माहौल बनता है, जिससे पूरे परिवार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके बजाय सुबह का समय शांति और सद्भाव में बिताने का प्रयास करना चाहिए। परिवार के साथ सकारात्मक बातचीत करें और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटें। इससे घर का माहौल शांत और सुखद रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सकारात्मक शुरुआत के लिए वास्तु टिप्स - फोटो : freepik
सकारात्मक शुरुआत के लिए वास्तु टिप्स
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करें और "कराग्रे वसते लक्ष्मी" मंत्र का उच्चारण करें।
सुबह ध्यान और योग का अभ्यास करें।
रोजाना ताजे फूलों या दीप जलाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं।
रोजाना अपने पूरे दिन की योजना बनाकर अपने काम को प्राथमिकता दें।
 

Vastu Tips: रसोई से इन चीजों को कभी न होने दें खत्म, घर में बनी रहेगी बरकत





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें