फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: करियर में सफलता पाने के लिए वास्तु के अनुसार करें ये उपाय

Sat, 26 Sep 2020 07:49 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करियर में सफलता पाने के लिए करें ये वास्तु उपाय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र में घर और ऑफिस के निर्माण से लेकर उसकी सजावट करने तक के नियम बताए गए हैं। घर में कौन सी दिशा की दीवार पर किस रंग का उपयोग हो, किस दिशा में क्या वस्तु रखें। इन सब बातों का ध्यान वास्तु के अनुसार रखना पड़ता है। वास्तु के मुताबिक अगर कुछ चीजें घर में सकारात्मकता लाती हैं तो कुछ चीजें नकारात्मकता ला सकती हैं। अगर करियर या व्यापार में कोई परेशानी आ रही है तो वास्तु के अनुसार घर और कार्यक्षेत्र पर कुछ बदलाव करके आप सफलता पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
घर के दरवाजे पर केले का वृक्ष लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
केले के पेड़ को देव वृक्ष माना जाता है। केले का वृक्ष लगाने से करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। वास्तु के अनुसार केले के वृक्ष को घर के मुख्य दरवाजे के पास लगाना चाहिए। लेकिन इसके आस-पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ऐसी मान्यता है कि जिस तरह से केले का वृक्ष बढ़ेगा उसी तरह से आपका करियर भी आगे बढ़ता जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तर दिशा में संतरी रंग करवाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
घर की उत्तर दिशा वाली दीवार पर संतरी रंग करवाना चाहिए। इससे करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। वास्तु के इस उपाय से व्यक्ति जल्दी ही कामयाबी प्राप्त कर लेता है। अगर आपको करियर को लेकर असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो घर की उत्तर दिशा की दीवारों पर संतरी रंग करवाएं।

4 of 5
पूर्व दिशा में मनोरम पहाड़ों को दृश्य वाली तस्वीर लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु में पूर्व दिशा को सकारात्मक दिशा माना गया है। अगर आप करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने कमरे की पूर्व दिशा की दीवार पर ऊंचे पहाड़ों के मनोरम दृश्यों की तस्वीर लगाएं। इस उपाय से व्यक्ति अपने करियर में ऊंचाइयों को छूता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vastu tips - फोटो : सोशल मीडिया
काले रंग को वास्तु में नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। अगर आपके जीवन में परेशानियां आ रही हैं या फिर तरक्की में बाधा आ रही है, तो घर में काले और स्लेटी रंग के उपयोग को कम कर दें। काले या स्लेटी रंग के कपड़े भी ज्यादा न पहनें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें