फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: दीवार घड़ी लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो करना पड़ सकता है दुर्भाग्य का सामना

Fri, 25 Sep 2020 10:10 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
घड़ी लगाते समय रखें वास्तु का ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर बनाते हुए तो लोग वास्तु पर ध्यान देते हैं, लेकिन घर की सजावट करते समय घड़ी और अन्य वस्तुओं को लगाते समय वास्तु का ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार हर चीज को लगाने की सही दिशा बताई गई है। हर घर और ऑफिस में एक घड़ी जरुर लगी होती है क्योंकि हमें चाहें घर का काम करना हो या फिर ऑफिस का, समय देखने के लिए घड़ी का आवश्यकता होती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु के अनुसार घड़ी को भी लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। गलत दिशा में लगी हुई घड़ी आपके लिए दुर्भाग्य ला सकती है। इसलिए घड़ी लगाते समय वास्तु की इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 4
vaastu clock at home
वास्तु में टूटी हुई और खराब चीजों को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में घड़ी लगाते समय ध्यान रखें कि घड़ी कहीं से भी टूटी हुई न हो। घर में जो घड़ी लगी हुई है वह रुकी हुई न हो, रुकी हुई घड़ी को तुरंत हटा दें या सही करके ही लगवाएं।
विज्ञापन

3 of 4
घड़ी लगाते समय दिशा का ध्यान रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप अपने घर और ऑफिस में घड़ी लगा रहे हैं तो दिशा का ध्यान अवश्य रखें। वास्तु के मुताबिक घड़ी को पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना सही रहता है। इससे हमारे काम बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाते हैं। इसलिए घड़ी लगाते समय इन में से किसी एक दिशा में लगाएं।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिस तरह से सही दिशा में लगी हुई घड़ी हमें फायदा पहुंचा सकती है उसी तरह से गलत दिशा में लगी हुई घड़ी से हमें नुकसान भी हो सकता है। इसलिए गलत दिशा में घड़ी न लगाएं। वास्तु में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है क्योंकि इस दिशा के दिग्पाल यम हैं। इसलिए घर या कार्यक्षेत्र के स्थान पर कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं। इससे बिजनेस और घर के विकास में बाधाएं आती हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें