वास्तु शास्त्र ज्योतिष विद्या की ही एक प्रमुख शाखा है और इसका व्यक्ति के जीवन पर विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों का वास्तु ठीक और संतुलित रहता है वहां पर कभी भी दरिद्रता, आर्थिक या मानसिक परेशानियां नहीं रहती है। ऐसे घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। वहीं दूसरी तरफ अगर घर में किसी भी प्रकार का कोई वास्तु दोष होता है वहां पर नकारात्मकता और दरिद्रता का बोलबाला होता है। घर में छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़े होने लगते हैं। अगर घर के बेडरूम में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होता है तो पति-पत्नी के बीच में वैवाहिक जीवन मधुर नहीं रह पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं बेडरूम में वास्तु संबंधित दोष कैसे होते हैं इसके उपाय।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
शयन कक्ष
1- बेडरूम में नहीं होना चाहिए आईना
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में आईना लगाना वास्तु दोष का कारण माना जाता है। अगर बेडरूम में आइना लगा हुआ है तो वहां पर रहने वाले पति-पत्नी के बीच में अक्सर अनबन होती रहती है। ऐसे में अगर बेडरूम में आइना है तो रात में सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक देना चाहिए। रात में पति-पत्नी का आइने में प्रतिबिंब देखने पर मन में एक दूसरे के प्रति सम्मान की कमी आती है जिससे छोटी-छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो जाते हैं। अगर संभव हो तो बेडरूम में आइना न रखें।
2- बेडरूम में नहीं होनी चाहिए भगवान की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष की दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना शुभ नहीं माना जाता है। अक्सर लोग अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीरों को लगा देते हैं। वहीं अगर आपको बेडरूम में भगवान की तस्वीर को लगाना चाहते हैं तो भगवान कृष्ण और राधा रानी की फोटो को लगा सकते हैं।
4 of 6
शयन कक्ष
3- आग्रेय कोण में न रखें कोई भारी चीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व की दिशा को आग्रेय कोण कहा जाता है। आग्रेय कोण में कभी भी कोई भारी-भरकम चीज को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं और रिश्तों में तनाव पैदा होता है।
विज्ञापन
5 of 6
शयन कक्ष
4- इस दिशा में होना चाहिए बेड
वास्तु के अनुसार अगर बेडरूम में बेड सही दिशा में नहीं रखा होता है तो घर में बहुत जल्द ही नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और जीवन से सुख-समृद्धि दूर हो जाती है। इसकी वजह से अक्सर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई- झगड़े होते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार कमरे में बेड की दिशा दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
5- बेड के आसपास न रखें झूठे बर्तन
अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वे रात और दिन के समय बेड पर बैठकर खाते-पीते हैं और झूठे बर्तन को वहीं छोड़ देते हैं। ऐसे में इस आदत से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है।