फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु के इन आसान उपायों से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रखेगी आपके घर में कदम

Tue, 23 Mar 2021 05:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कभी भी शयनकक्ष में देवी- देवताओं या पूर्वजों के चित्र नहीं लगाने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं घर पर प्रवेश करती रहती हैं। सकारात्मक ऊर्जा से जहां एक तरफ हर पर सुख- शांति और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहता है, तो वहीं घर पर नकारात्मक ऊर्जा होने से घर में बीमारी, आर्थिक परेशानी और मनमुटाव बढ़ाने लगता है। इसके आलावा मेहनत करने पर भी अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होता। वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर आने वाली परेशानियों को दूर कर घर पर सुख-समृद्धि और सपन्नता लाई जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
कभी भी शयनकक्ष में देवी- देवताओं या पूर्वजों के चित्र नहीं लगाने चाहिए। देवी-देवताओं और महापुरुषों के चित्र लगाने हमें शान्ति और प्रेरणा मिलती रहती है। इनके चित्र दक्षिण-पश्चिम में लगाना अच्छा होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
वास्तु उपाय
यह ध्यान रहे भी कभी सोते समय पैर दरवाजे की तरफ न रहें। शयनकक्ष में बेड का सिरहाना पूर्व अथवा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। जिन घरों में शयनकक्ष में सामने की ओर दरवाजा होता है वहां रोग अथवा क्लेश रहता है। 
 

4 of 6
vastu tips
कभी भी भोजन करते समय आपका मुंह दक्षिण दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए। पूर्व अथवा उत्तर की ओर मुख करके भोजन करने से आरोग्यता प्राप्त होती है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
furniture vastu
शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान गणेश हर विपदा को हर लेते हैं इसलिए घर के मुख्य द्वार पर सफेद रंग के गणेशजी की प्रतिमा लगा दी जाए तो अतिशुभ होता है। सुख-समृद्धि के लिए सफेद रंग के पत्थर की और बाधा निवारण के लिए काले रंग के पत्थर की गणेशजी की प्रतिमा लगानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vastu tips
छत पर पानी की टंकी को पश्चिम अथवा भवन के नैऋत्य कोण के क्षेत्र में रखें। आर्थिक हानि से बचने के लिए छत पर रखी हुई पानी की टंकी कभी भी ओवर फ्लो या टपकनी नहीं चाहिए। घर, बाथरूम और रसोई के पानी की निकासी के पाइप का मुहं उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व में होना वास्तु सम्मत माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें