फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: ऐसा रखें अपनी दुकान का वास्तु, व्यापार में प्राप्त होगी तरक्की

Fri, 19 Mar 2021 11:44 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips
आज के भौतिकवादी युग में धन व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति से लेकर हर दूसरी चीज के लिए धन की आवश्यकता होती है। इसलिए हर व्यक्ति अधिक से अधिक धन कमाना चाहता है ताकि वह स्वयं और परिवार को एक अच्छा उच्च जीवन प्रदान कर सके। धन कमाने के लिए व्यापार का चलना जरूरी होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके व्यापार दुकान में दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की हो। यदि आप किसी भी तरह का व्यापार करते हैं और आपकी भी कोई दुकान है, तो वास्तु में बताई गई इन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर आप अपने व्यापार में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।




 
विज्ञापन

2 of 7
कैसा हो आपके दुकान का वास्तु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूर्व दिशा की दुकान के वास्तु टिप्स
यदि आपकी दुकान पूर्व दिशा में है तो वास्तु के अनुसार यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। पूर्व दिशा की दुकान को प्रतिदिन अपनी दुकान को ठीक समय पर खोलें। यदि आपने अपनी दुकान ईशान कोण में है तो ध्यान रखें कि दुकान के मुख्य द्वार पर किसी भी तरह का भारी सामान नहीं पड़ा होना चाहिए। इससे धन की आवक रूकने लगती है। वास्तु में उत्तर दिशा के बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिशा में दुकान होना आपकी तरक्की और धन लाभ में सहायक रहती है। 
विज्ञापन

3 of 7
पश्चिम दिशा की दुकान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पश्चिम दिशा की दुकान
वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा की दुकान भी सही रहती है। यदि आपकी दुकान पुश्तैनी है तो यह और भी ज्याद अच्छी मानी जाती है। आपकी  दुकान इस दिशा में है तो एक इंसान को दुकान खोलनी चाहिए और दूसरे व्यक्ति को दुकान बंद करनी चाहिए। इसके साथ ही दरवाजे को थोड़ा भारी बनाना चाहिए।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस दिशा में दुकान होना नहीं माना गया है शुभ
वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा की दुकान शुभ नहीं मानी जाती है, परंतु यदि आपकी दुकान दक्षिण दिशा में बनी हुई है परेशान होने की आवश्यकता नहीं है,बस कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। यदि आपकी दुकान दक्षिण दिशा में है तो ग्राहको के लिए दुकान का दरवाजा खोलने के लिए किसी व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए। इसके साथ ही दुकान में ग्राहकों के बैठने की भी उचित व्यवस्था करनी चाहिए। ग्राहकों के खड़े होने के लिए पश्चिम का स्थान होना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुकान का ऐसा आकार रहता है अच्छा
यदि दुकान आगे की ओर से बड़ी और पीछे की ओर से छोटी हो तो यह बहुत शुभ मानी जाती है। चारों कोनों से एक समान लंबाई चौड़ाई वाली दुकान भी शुभ रहती है। आयताकार दुकान भी सही रहती है। लेकिन जो दुकान आगे से छोटी और पीछे की ओर से बड़ी होती हैं वे दुकान अच्छी नहीं मानी जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दुकान में बैठने का स्थान
दुकान में पूर्व दिशा की ओर बैठना चाहिए और सामान बेचते समय आपका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे आपकी दुकान में धन की आवक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • ध्यान रखें कि दुकान खोलने के बाद अच्छी तरह साफ-सफाई करके दुकान में पूजा अर्चना जरूर करें। 
  • धूप-दीप जलाकर पूरी दुकान में दिखाएं।
  • दुकान के आगे कभी भी कचरा नहीं पड़ा होना चाहिए। 
  • इसके साथ ही अपनी दुकान की सफाई करके कचरे को कभी दूसरे की दुकान के सामने भी नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें