फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्भाग्य से बचना है तो दूसरों से उधार में कभी न लें ये चार चीजें

Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र में दो तरह की ऊर्जा बताई गई हैं, सकारात्मक और नकारात्मक, जहां सकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में सुख-शांति लाती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा घर में आने से परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए हमें कुछ चाजों को उधार में किसी से लेते समय ध्यान रखना चाहिए। इन चीजों को किसी से लेने से आपको धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, कुछ चीजों को उधार में लेने से आपकी सेहत और भाग्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते  हैं कि किन चीजों को उधार में लेने से बचना चाहिए।



 
विज्ञापन

2 of 5
अपने घर का शंख कभी किसी और को नहीं देना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शंख माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है और शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए भूलकर भी अपने घर का शंख किसी को न दें, इससे आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है। शंख देने का अर्थ होता है कि आप उस व्यक्ति को अपने घर की लक्ष्मी दे रहे हैं। अगर किसी कारण से आपने किसी को शंख दिया है, तो उसे गंगाजल से धोकर ही पुनः प्रयोग करें। 
विज्ञापन

3 of 5
कभी किसी और के कपड़े नहीं पहनना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कभी भी किसी और के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। हर व्यक्ति की अपनी अलग ऊर्जा होती है। किसी के कपड़े या गहने आदि पहनने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आपके ऊपर पड़ता है, अगर किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं तो भूलकर भी किसी और के कपड़े न पहनें। इससे आपका भाग्य खराब हो सकता है। आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

4 of 5
वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी का बेडरुम इस्तेमाल नहीं करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी और के बिस्तर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, और न ही किसी के शयनकक्ष (सोने का कमरा) में सोना चाहिए, व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है, आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती हैं। पति-पत्नी के रिश्तें में कड़वाहट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलम किसी से उधार नें नहीं लेना चाहिए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी से कलम नहीं लेनी चाहिए। अगर आपने किसी से कलम ली है तो उसे काम  करने के बाद तुरंत वापस कर देना चाहिए,नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा असर हो सकता है,और आपको धन की हानि उठानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें