व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाने के लिए मेहनत करता है। हर कोई चाहता है कि उसका पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहे। पैसों से सभी सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन धन धान्य से भरपूर हो। चाहे स्त्री हो या पुरुष सभी को अपना पर्स भरा हुआ ही अच्छा लगता है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। इसकी वजह से पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं। आप चाहते हुए भी पैसे नहीं बचा पाते हैं, हर समय पैसों की तंगी बनी रहती है। पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजें भी रखते हैं जिसकी वजह से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में कुछ ऐसी ही बेकार की चीजें अगर आपने निकालकर बाहर नहीं की, तों आपके पास हमेशा पैसों की तंगी रहेगी। आप पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन चीजों को पर्स में नहीं रखना चाहिए।