Vastu Tips For Gifts: शादी-ब्याह से लेकर जन्मदिन तक अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को गिफ्ट देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आधुनिकता के इस दौर में गिफ्ट लेने-देने का चलन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें गिफ्ट देना नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। गिफ्ट देने से रिश्तों में प्रेम और विश्वास का संचार होता है, साथ ही उस गिफ्ट के जरिए व्यक्ति अपनी भावनाएं भी व्यक्त करता है। लेकिन कई बार जाने अनजाने में कुछ ऐसी वस्तु को गिफ्ट में दे दिया जाता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जान लेते हैं, जो किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।