वास्तु उपाय
- फोटो : Adobe stock
बाथरूम
घर के उत्तर-पश्चिम कोने में बाथरूम होना चाहिए। साथ ही इसका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यदि बाथरूम सही दिशा में न हो तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
लिविंग रूम
घर में बैठक की अहम भूमिका होती है। बाहर से आए लोग अक्सर यहीं बैठा करते हैं। ऐसे में इसका सही होना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, घर के लिविंग रूम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।