फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तुटिप्स: जिस घर में लगा होता है ये पौधा, वहां नहीं टिकता पैसा

Sat, 09 Jun 2018 07:52 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाने को खूब तरजीह दी गई है और फेंगशुई में विश्वास रखने वाले लोग मनीप्लांट जरूर लगाते हैं, क्योंकि यह सेहत और वास्तु दोनों के अनुसार फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घरों में लगाने से हमेशा बीमारियां और बदकिस्मती बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, ऐसे पौधे होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
विज्ञापन

2 of 5
कैक्टस
वास्तु के अनुसार, घर में कांटे वाले पौधे नहीं होने चाहिए। इसके अलावा जिन पौधों के पत्तों में से दूध निकलता हो, उन्हें भी घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
विज्ञापन

3 of 5
बोनसाई
बोनसाई के पौधे का आकार बहुत ही छोटा होता है, जिस वजह से इसे घर में लगाने से घर वालों की कभी तरक्की नहीं हो पाती और इससे आर्थिक हालत भी तंग रहती है। ऐसे में इस पौधे को कभी भी घर में न लगाएं।

4 of 5
बबूल
घर में बबूल का पौधा भी नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से विवाद होते हैं। इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपास
कपास का पौधा, रेशमी कपास का पौधा और पाल्मीरा वृक्ष को भी शुभ नहीं माना जाता। इनसे घर में नकारात्मकता फैलती है। चाहे पौधा कितना ही छोटा या बड़ा क्यों न हो, उन्हें घर के उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें