फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips : इन आसान वास्तु उपायों से आपको हर एक काम में मिलेगी कामयाबी और मनचाही नौकरी

Wed, 15 Jun 2022 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति या किसी तरह के कार्य में शत प्रतिशत सफलता पाने के लिए व्यक्ति के अंदर दृढ़निश्चय, एकाग्रता, कड़ी मेहनत, लगनशीलता और धैर्य जैसे गुणों का होना बहुत ही आवश्यक होता है। कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है, अगर व्यक्ति मन में एक बार किसी चीज को करने के बारे में ठान ले तो उसे जरूर सफलता मिलती है। करियर में किसी ऊंचे मुकाम को पाने के लिए मेहतन और लगन के साथ भाग्य का साथ भी होना जरूरी होता है। बावजूद इसके बेहतर कार्य क्षमता और नौकरी के लिए योग्य होने बाद भी कई बार यह देखने को मिलता है कि व्यक्ति का अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है। करियर में असफलता के पीछे कई बार कड़ी मेहनत की कमी के साथ बहुत हद तक वास्तु भी मायने रखता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि अगर घर का वास्तु शास्त्र खराब है तो व्यक्ति को नौकरी मिलने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको वास्तु के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर नौकरी में सफलता पायी जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Mirror - फोटो : istock

मनचाही नौकरी पाने के वास्तु टिप्स


1- वास्तु के अनुसार सभी दिशाओं का अपना विशेष महत्व होता है। उत्तर की दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना जाता है और भगवान कुबेर धन के देवता हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को नौकरी पाने में असफलता मिल रही है तो घर के उत्तर दिशा की दीवार पर आइना लगवाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आइना काफी बड़ा होना चाहिए जिसमें व्यक्ति का पूरा शरीर दिखाई दें। वास्तु के इस उपाय से जल्द ही अच्छी नौकरी के मौके और सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
2- वास्तु शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार घर का बीच का हिस्सा ब्रह्म स्थान कहा जाता है। यह भगवान ब्रह्मा और भगवान बृहस्पति का स्थान माना जाता है। देवगुरु किसी भी जातक की कुंडली में सुख,वैभव और करियर में तरक्की के कारक माने जाते हैं। ऐसे में घर के इस स्थान पर कोई भी भारी चीज को न रखें। ब्रह्म स्थान का क्षेत्र जितना हल्का और साफ रहेगा करियर में उतनी अधिक सफलताएं प्राप्ति होंगी।

4 of 7
रुद्राक्ष
3- हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का विशेष महत्व होता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है। इसके अलावा रुद्राक्ष की माला धारण करने से व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र रहता है। रुद्राक्ष की तरह के होते हैं। वास्तु में बताया गया कि नौकरी पाने के लिए आप एक मुखी,दस मुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
Vastu Tips - फोटो : istock
4- वास्तु के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के निर्माण में रंगों का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर के स्टडी रूम में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। पीला रंग नौकरी प्रदाता ग्रह गुरु और भगवान विष्णु को बेहत ही प्रिय होता है। ऐसे में किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते समय पीले रंग के कमरों का चुनाव करना ज्यादा शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
5- वास्तु के अनुसार किसी नौकरी की परीक्षा या साक्षात्कार देते समय अपने साथ लाल रंग का रूमाल जरूर रखें। माना जाता है कि इस उपाय से नौकरी में सफलता जल्द से जल्द मिल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lord ganesh worship - फोटो : अमर उजाला
6- वास्तु शास्त्र के मुताबिक इंटरव्यू देने से पहले भगवान गणपति और अपने कुल देवी-देवता की पूजा अवश्य करें। घर से निकलते समय हमेशा दायां पैर सबसे पहले बाहर रखें। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें