फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में बैठ कऱ न करें भोजन, मिलते हैं नकारात्मक परिणाम

Thu, 30 Jan 2025 04:51 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन करने के लिए सही दिशा का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। यदि गलत दिशा में बैठकर भोजन किया जाए, तो यह न केवल स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है, बल्कि भाग्य और समृद्धि पर भी विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips - फोटो : अमर उजाला
Vastu Tips For Eating Food: वास्तु शास्त्र में जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है। दैनिक जीवन में हम अक्सर कुछ आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कई बार नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण पहलू है भोजन करने की सही दिशा, जो हमारे स्वास्थ्य और भाग्य को प्रभावित कर सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन करने के लिए सही दिशा का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। यदि गलत दिशा में बैठकर भोजन किया जाए, तो यह न केवल स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है, बल्कि भाग्य और समृद्धि पर भी विपरीत प्रभाव डाल सकता है। कुछ दिशाएं तो इतनी प्रतिकूल होती हैं कि उनमें भोजन करने से जीवन पर भी संकट मंडरा सकता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार भोजन करने की सबसे शुभ दिशा कौन-सी मानी जाती है।
 

Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान लें इसके नियम, नकारात्मक प्रभावों से रहेंगे दूर

विज्ञापन

2 of 5
भोजन के लिए उपयुक्त दिशाएं - फोटो : Freepik
भोजन के लिए उपयुक्त दिशाएं
1. पूर्व दिशा-स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए 

वास्तुशास्त्र के अनुसार, भोजन करने के लिए पूर्व दिशा सबसे आदर्श मानी जाती है। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा, यह दिशा पाचन क्रिया को भी सुचारु बनाए रखने में सहायक होती है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार बेहतर होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
भोजन के लिए उपयुक्त दिशाएं - फोटो : freepik
2. उत्तर दिशा- सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए 
उत्तर दिशा में बैठकर भोजन करना भी शुभ माना गया है। इस दिशा में भोजन करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता है और मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है। साथ ही, यह दिशा धन और विद्या से जुड़े कार्यों के लिए भी अनुकूल मानी जाती है। यदि कोई व्यक्ति इस दिशा में भोजन करता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
 

Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों से रहें दूर, पूरा दिन हो सकता है खराब

4 of 5
भोजन के लिए उपयुक्त दिशाएं - फोटो : Freepik.com
इन दिशाओं में भोजन करने से बचें
दक्षिण दिशा- नकारात्मक प्रभाव और हानि का संकेत
वास्तुशास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में बैठकर भोजन करना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इस दिशा को मृत्यु और यमराज से संबंधित माना जाता है, इसलिए इस ओर मुख करके भोजन करना अकाल मृत्यु या नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में भोजन करने से व्यक्ति के जीवन में बाधाएँ बढ़ सकती हैं और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भोजन के लिए उपयुक्त दिशाएं - फोटो : Amar Ujala
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है, और भोजन करने की सही दिशा चुनना भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही दिशा का ध्यान रखकर भोजन करने से जीवन में सकारात्मकता और सफलता प्राप्त की जा सकती है।
 

Vastu Tips of Marriage: विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए जरूर करें ये पांच वास्तु उपाय





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें