फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या हैं झाड़ू से जुड़े नियम, इस दिशा में झाड़ू रखने से उठाना पड़ सकता है नुकसान

Mon, 26 Oct 2020 01:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
broom vastu tips
झाड़ू को घर में साफ-सफाई करने के लिए उपयोग किया जाता है और जहां पर साफ-सफाई रहती है, वहीं मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए सही दिशा और कुछ नियम बताए गए हैं। अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए और सही से उसका रख-रखाव न किया जाए, तो आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जानिए झाड़ू रखने के वास्तु नियम...
विज्ञापन

2 of 6
broom vastu tips
वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सही रहता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। लेकिन उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखने से आपको नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
broom vastu tips
वास्तु के अनुसार झाड़ू के कभी ऐसे स्थान पर न रखे जहां पर सबकी नजर पड़ती हो। इसलिए कभी भी खुले स्थान पर झाड़ू ने रखें। इससे आपके घर में धन की आवक सुचारु रुप से नहीं होती है। झाड़ू के ऐसे स्थान पर कभी नहीं रखना चाहिए, जहां पर उसमें पैर आदि लगने की संभावना हो। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए उसपर पैर लगने से लक्ष्मी जी का अपमान होता है। जिससे आपके घर में धन संबंधित दिक्कते आने लगती हैं। 

4 of 6
सूर्यास्त के बाद कभी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर के बड़े बुजुर्ग भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने के लिए मना करते हैं।  मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
टूटी हुआ झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : file photo
वास्तु में हमेशा टूटी हुई चीजों को घर में रखने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि टूटी हुई चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। इसी तरह से टूटी हुआ झाड़ू का प्रयोग करना भी शुभ नहीं रहता है। इसलिए झाड़ू के टूट जाने पर तुरंत नई झाड़ू लेकर आना चाहिए। शनिवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झाड़ू के कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • रसोई घर में कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, इससे घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 
  • झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। झाड़ू को हमेशा भूमि पर लिटा कर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें