घर को बनाते समय वास्तु के सिद्धांतों के साथ ही उसमें रखी और लगाई गई वस्तुओं के संयोजन में भी वास्तु का बहुत महत्व होता है। हम जिस जगह पर वस्तु को रख रहे हैं, इसकी सीधा असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सबसे अशुभ दक्षिण दिशा को बताया गया है। आज हम आपको कुछ वस्तुओं के बारे में बताएंगे जिन्हें दक्षिण दिशा में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में...
विज्ञापन
2 of 5
vaastu clock at home
घर की दक्षिण दिशा में कभी भी घड़ी न लगाएं, क्योंकि इसे काल की दिशा माना जाता है। कहते हैं जो घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगाते हैं उस घर का मुखिया बीमार रहने लगता है व उसकी आयु कम होती है।
विज्ञापन
3 of 5
refrigerator
वास्तु के मुताबिक, घर में दक्षिण दिशा में फ्रिज को भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। फ्रिज को रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम कोना है।
4 of 5
अलमीरा
कभी भी घर में दक्षिण दिशा में वह चीजें नहीं रखनी चाहिए जिनमें आप पैसे रखते हो जैसे अलमारी या तिजोरी। ऐसा करने से धन कभी आपके पास नहीं रूकेगा। आप जितना कमा लें फिर भी आपके पास पैसों की कमी बनी रहेगी।
जिस तरह दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रखना अच्छा नहीं माना गया ठीक वैसे ही कुछ चीजों को दक्षिण दिशा में रखने के लिए बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में ऐक्वेरियम रखने से घर में कभी पैसे की तंगी नहीं होती।