फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day 2021: वैलेंटाइन डे पर आज गलती से भी न दें अपने लव पार्टनर को ये गिफ्ट

Sun, 14 Feb 2021 12:20 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
Valentine's Day 2021: आज वैलेंटाइन डे है। आज के दिन प्यार करने वाले युगल अपने रिश्ते को और भी गहरा बनाने के लिए एक-दूसरे को प्यारभरा गिफ्ट देते हैं। लेकिन कई बार बिना जानकारी के गिफ्ट देना रिश्ते के लिए हानिकारक हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीज़ों को गिफ्ट देना रिश्ते के लिए बाधक हो सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे आपको अपने लव पार्टनर को कौनसी चीज गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : Pexels
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैलेंटाइन के दिन अपने साथी को कभी डूबते हुए जहाज की तस्वीर उपहार में नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आर्थिक नुकसान की संभावना रहती है। ऐसा उपहार आर्थिक तरक्की को विराम लग सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
काले वस्त्र कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। अगर कोई आपको यह देता है तो यह अपशगुन माना जाता है। यह दुःख, कष्ट और पीड़ादायक माना जाता है। इसे मृत्यु कारक भी माना गया है यही वजह है कि शादी के एक साल तक काले वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं माना जाता।

4 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
वास्तु के नियमानुसार, जूते को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। खासकर प्रेमियों को तो इसे एक दूसरे को उपहार स्वरूप बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए इससे दोनों की राहें अलग हो जाती हैं ऐसी मान्यता है।
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
वास्तु के नियमानुसार वैलेंटाइन डे पर अपने प्रियतम को भूलकर भी रुमाल उपहार में नहीं देना चाहिए। वास्तु में इसे दुख का कारण माना गया है। इससे जीवन में कष्ट आता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, अपने लव पार्टनर को वैलेंटाइन के दिन चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार न तो किसी को उपहार में देना चाहिए और अगर कहीं से मिले तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : Social Media
 वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर अपने प्रियतम को घड़ी उपहार में नहीं दें। दरअसल बहुत से लोग घड़ी उपहार में देते हैं जबकि वास्तु के अनुसार, घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें