आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि महंगी घड़ी पहनने से आपका वक्त नहीं बदलेगा, लेकिन वास्तु विज्ञान में इस बात का जिक्र जरूर है कि घड़ी आपका समय जरूर बदल सकती है। जी हां घड़ी आपके दिन को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय जिनको आपको कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए। इनका पालन करने से खुद ब खुद आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा...
विज्ञापन
2 of 7
clock
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हर सामान की एक निश्चित जगह होती है। अगर आप उस सामान तो उसके स्थान पर नहीं रखेंगे तो घर में अशांंति होती है। वास्तु की मानें तो घर में दीवार पर लगी घड़ी अगर गलत जगह या गलत दिशा में लगी है, तो यह आपका बुरा वक्त भी ला सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
Alarm Clock
वास्तु विज्ञान में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है। अपने घर में अगर आप दीवार घड़ी लगाते हैं तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।
4 of 7
vaastu clock at home
वास्तु के अनुसार घर में मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना अच्छा होता है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है साथ ही घर के लोगों की तरक्की होती है।
विज्ञापन
5 of 7
vaastu clock at home
घर में कभी भी घड़ी को दक्षिणी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि दक्षिण यम की दिशा कही जाती है। इसके लिए पूर्व दिशा शुभ बताई गई है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
विज्ञापन
6 of 7
घ्ाड़ी
वास्तु विज्ञान के अनुसार घड़ी का बंद हो जाना शुभ नहीं माना जाता, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। व्यक्ति की प्रगति ठहर जाती है।