फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शयन कक्ष में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रिश्तें में आ सकती है दरार

Fri, 12 Mar 2021 11:01 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शयन कक्ष वास्तु
शयनकक्ष प्रत्येक घर का बहुत महत्वपूर्ण होता है। विवाहित लोगों के जीवन में तो शयनकक्ष का बहुत अधिक महत्व होता है। शयन कक्ष में ही व्यक्ति को सबसे ज्यादा सूकून और शांति का अनुभव होता है। वास्तु में शयन कक्ष को लेकर महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है। यदि इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। इन चीजों का कारण आपके रिश्तें में दरार आ सकती है, तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं चीजें शयनकक्ष में नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
शयन कक्ष में न रखें धार्मिक किताबें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शयनकक्ष में न रखें धार्मिक किताबें या तस्वीर
शयनकक्ष में कभी भी धार्मिक किताबे और तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा शयनकक्ष में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। शयनकक्ष में शुक्र का स्थान माना गया है, और शुक्र को भोग विलास का ग्रह माना गया है। शयनकक्ष गृहस्थ जीवन का स्थान होता है। देवी-देवताओं का स्थान हमेशा पवित्र स्थान पर बनाया जाता है, इसलिए शयनकक्ष में मंदिर या धार्मिक किताबों का स्थान नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पलंग पर काली चादर न बिछाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पलंग पर न बिछाएं काले रंग की चादर
शयनकक्ष में अपने पलंग पर कभी भी काले रंग की चादर नहीं बिछानी चाहिए। काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसके अलावा शयनकक्ष शुक्र का स्थान है और काले रंग को शनि का प्रतीक माना गाया है। इससे आपके रिश्ते में दरार आने लगती है। पलंग पर हमेशा अच्छे डिजाइन और मन को सुकून देने वाले रंगों की चादर बिछानी चाहिए।

4 of 5
शयन कक्ष में आवश्यकता से अधिक बिजली के उपकरण न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शयनकक्ष में न रखें आवश्यकता से अधिक बिजली के उपकरण
शयन कक्ष में आवश्यकता से अधिक बिजली के उपकरण नहीं रखने चाहिए हो सके तो शयनकक्ष में टेलीविजन लगाने से भी बचना चाहिए। लोग अपने पलंग के बॉंक्स में भी बहुत सारा सामान और बिजली से संबंधित उपकरण भरकर रख देते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। कमरे में अत्यधिक बिजली के उपकरण आपकी नींद में बाधा डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शयनकक्ष में न लगाएं ताजमहल की तस्वीर या फिर शोपीस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
लोग अपने शयनकक्ष में ताजमहल की तस्वीर या फिर शोपीस को सजावट के तौर पर रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ताजमहल को शयनकक्ष में रखना उचित नहीं होता है। ताजमहल भले ही प्रेम का प्रतीक है परंतु यह एक मकबरा है। यही कारण है कि वास्तु में ताजमहल की तस्वीर या शोपीस को शयनकक्ष में रखना उचित नहीं माना जाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें