फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: तवा और कढ़ाही का प्रयोग करते समय बरतें विशेष सावधानी, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

Wed, 24 Feb 2021 01:51 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किचन वास्तुु
हमारे जीवन में समस्याएं तो आती ही रहती हैं, लेकिन कई बार ये समस्याएं इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को तनाव होने लगता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके जीवन में आने वाली कई परेशानियों की वजह घर में काम करते समय जाने-अनजाने की गई गलतियों का कारण हो सकती हैं। जी हां वास्तु के अनुसार तवा और कढ़ाही का संबंध राहु से माना जाता है। यदि रसोई में काम करते समय तवा और कढ़ाही का प्रयोग करते समय सावधानी न बरती जाए तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अगर तवा और कढ़ाही को सही प्रकार से उपयोग में लाया जाए तो आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। जानें कि तवा और कढ़ाही का उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
कई बार रोटी या सब्जी बनाने के बाद कढ़ाही और तवे को ऐसे ही रखकर छोड़ देते हैं। ऐसा करना सही नहीं रहता है। इससे घर के मुखिया की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रात के समय भूलकर भी तवे और कढ़ाही को कभी भी सिंक में रखकर नहीं छोड़ना चाहिए। अन्यथा आपको राहु के प्रकोप के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तवा या कढ़ाही का प्रयोग करने के बाद उसे अच्छे से साफ करके सुखाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
kitchen vastu
तवा और कढ़ाई भूलकर भी न रखें ऐसे
अक्सर देखने में आता है कि ज्यादातर लोग तवे और कढ़ाही को उल्टा करके रखते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि तवे या कढ़ाही को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही कभी भी तवे या कढ़ाही को चूल्हे के ऊपर रखकर नहीं छोड़ना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सब्जी या फिर रोटी बनाने के बाद कढ़ाही और तवे को चूल्हे से उतारकर साफ करके रख देना चाहिए। जहां पर आप खाना बनाते हैं, ये दोनों चीजें वहां पर दांयी ओर रखें।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नुकीली चीजों से न खुरचे तवा और कढ़ाही
कभी-कभी खाना बनाते समय कढ़ाही और तवा में चिकनाई और मसाले आदि जम जाते हैं जिसे लोग नुकीली चीजों से खुरचकर साफ करते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह सही नहीं रहता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें