फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

Tue, 28 Jun 2016 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बांस का पौधा-
फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा लगाना अत्यंत भाग्यवर्धक माना जाता है। जहां ये पेड़ लगा होता है वहां आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना कम हो जाती है। बांस के पौधे लम्बी आयु के लिये भी लगाए जा सकते हैं। यह पौधा अच्छे स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। बांस प्रतिकूल परस्थितियों में भी भरपूर वृद्धि करता है।
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

2 of 8
फेंग्शुई कछुआ-
कछुआ शांत और मंदगति से चलने वाला जीव है। फेंगशुई में कछुआ शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कछुए के प्रतीक को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसको घर में लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। वास्तु तथा फेंगशुई में धातु या स्फटिक से बना हुआ फेंगशुई कछुआ घर में रखते हैं। ये एक प्रभावशाली यंत्र है जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है और घर खुशहाली आती है।
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

3 of 8
विंड चाइम- विंड चाइम यानी हवा से हिलने वाली घंटी घर में लगा सकते हैं। हवा चलने पर इससे सूकून देने वाली ध्वनि उत्पन्न होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

4 of 8
ड्रैगन-
फेंगशुई के अनुसार घर में ड्रैगन की मूर्ति या चित्र रखने से घर सुरक्षित रहता है। इसको लगाने से किसी की बुरी नजर भी घर को नहीं लगती।
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

5 of 8
लाल कपड़े में बंधे सिक्के-
फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से संपत्ति और सौभाग्य आता है। ध्यान रहे कि चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे से बांधकर ही दरवाजे के अंदर की ओर लटकाएं।
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

6 of 8
मिट्टी का बर्तन-
पूर्व दिशा में मिट्टी के छोटे बर्तन में नमक भर कर रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। लेकिन ध्यान से हर चौबीस घंटे के बाद नमक को बदल देना चाहिए।
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

7 of 8
धातु की मूर्ति-
घर के हॉल या दफ्तर के कॉन्फ्रेंस हॉल में धातु की सुंदर मूर्ति रखने से सुख शांति बनी रहती है।
 
विज्ञापन

घर में धन और खुशहाली लाएंगी फेंगशुई की ये खास चीजें

8 of 8
लव बर्ड-
दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षियों की छोटी मूर्तियों का जोड़ा बेडरूम में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें