फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: नकारात्मकता के कारण बढ़ गई हैं घर में परेशानियां, तो करें ये कार्य

Tue, 12 Jan 2021 10:58 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
यदि घर में या घर के आसपास के स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगे तो आपके जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। परिवार की शांति भंग हो जाती है, सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ाने लगते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोरी होने लगती है, इसलिए नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना बहुत आवश्यक हो जाता है। ऐसे में आप वास्तुशास्त्र का सहारा ले सकते हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ कार्य ऐसे बताए गए हैं जिनको करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे आपकी परेशानियां दूर होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के वास्तु उपाय
विज्ञापन

2 of 4
कर्पूर
यदि आपके घर में नकारात्मकता प्रवाह हो रहा है तो उसे दूर करने के लिए प्रतिदिन अपने घर के हर हिस्से यहां तक की कोनों में भी कर्पूर जलाकर दिखाएं। ऐसा करने से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और इसकी खुशबू से आपके घर और उसके आसपास के पूरे वातावरण वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कर्पूर जलाने से हवा में मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
वास्तुु
वास्तु में रंगों का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए घर में रंगों का प्रयोग भी बहुत ध्यान से करना चाहिए। घर में हमेशा हल्के और अच्छे रंगों का प्रयोग करें जो देखने पर आंखों में न चुभे। वास्तु के अनुसार घर के उत्तर और उत्तर-पूर्व क्षेत्र में नीले रंग का उपयोग करना चाहिए और पूर्व क्षेत्र में हरे रंग का प्रयोग करना अच्छा रहता है। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
विज्ञापन

4 of 4
bathroom vastu
अपने घर के बाथरुम और टॉयलेट के दरवाजें हमेशा बंद करके रखने चाहिए। इन दोनों जगहों की भी साफ सफाई अच्छे से रखना चाहिए। जब सभी स्नान कर लें और बाथरूम में कोई काम न हो तो उसे अच्छे से सुखा दें। कभी भी गीला बाथरूम नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें