stairs in house as per vastu
- फोटो : pixabay
सीढ़ियों के नीचे अध्ययन कक्ष
अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बच्चों के पढ़ने की जगह या अपना कार्यस्थल बना लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और आप भी पूरे ध्यान से अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे बैठकर कोई भी काम करने से आपको अनगिनत मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहां काम करते वक्त आपका दिमाग अतिरिक्त बोझ महसूस कर सकता है इसलिए सीढ़ियों के नीचे बैठकर काम न करें।