फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: खरीदने जा रहे हैं फर्नीचर तो इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 17 Mar 2021 06:32 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
furniture vastu
वास्तु में घर के निर्माण के साथ ही घर में रखे जाने वाले सामान के बारे में भी विस्तृत रूप से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। वास्तु के अनुसार प्रत्येक वस्तु से ऊर्जा निकलती है, जो आपके जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए उन्हें सही प्रकार से सही स्थान पर रखना बहुत आवश्यक होता है। प्रत्येक घर में फर्नीचर अवश्य रखा होता है। वास्तु में फर्नीचर के लिए भी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। यदि आप अपने घर के लिए फर्नीचर खरीद रहे हैं या फिर घर में फर्नीचर रखा हुआ है तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु के अनुसार फर्नीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु कहता है कि यदि फर्नीचर रखने का स्थान छोटा है तो ज्यादा बड़ा सोफा,मेज और कुर्सी नहीं लानी चाहिए। फर्नीचर को हमेशा कमरे के स्थान के अनुसार छोटा या बड़ा रखें। बहुत बड़ा फर्नीचर या फिर बहुत सारी कुर्सी मेज के कारण पूरा कमरा भर जाता है और उसमें जगह नहीं रह जाती है। यह आपके घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसे में परिवार में तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फर्नीचर आपके घर में स्थान के अनुसार ही होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन दिनों पर न खरीदें फर्नीचर
यदि आप अपने घर के लिए फर्नीचर खरीदने की सोच रहे हैं तो शुभ दिनों का चयन करना चाहिए। मंगलवार, शनिवार, अमावस्या, अष्टमी तिथि या कृष्ण पक्ष में फर्नीचर खरीदना सही नहीं माना जाता है, इसलिए इन दिनों पर फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए।

4 of 6
- फोटो : social media
फर्नीचर की लकड़ी का भी रखें ध्यान
फर्नीचर हमेशा शीशम, अशोक, सागवान, साल, अर्जुन या नीम की लकड़ी का बना हुआ ही शुभ माना जाता है, इसलिए फर्नीचर खरीदते समय भलिभांति उसकी लकड़ी के बारे में जानकारी ले लें। पीपल, बरगद, चंदन की लकड़ी का फर्नीचर सही नहीं माना जाता है। घर में मंदिर बनाने के लिए चंदन की लकड़ी का प्रयोग किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
भारी फर्नीचर को हमेशा दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस दिशा में रखें फर्नीचर
घर की उत्तर और पूर्व दिशा को जितना हो सके हल्क रखना चाहिए,इसलिए इस दिशा में हल्का और कम फर्नीचर रखें ताकि यह दिशा खुली हुई रहे। यदि आपके घर का फर्नीचर भारी है तो उसे दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखा जाना सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फर्नीचर - फोटो : File Photo
फर्नीचर से संबंधित इन बातों का भी रखें ध्यान
ज्यादातर फर्नीचर के किनारे या कोने तीखे होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार फर्नीचर के किनारे हमेशा गोल होना सही रहता है। तीखे किनारे वाले फर्नीचर से नकारात्मकता बढ़ती है। फर्नीचर का रंग भी ज्याद डल नहीं होना चाहिए। यदि आपको डाइनिंग टेबल खरीदनी है तो ध्यान रखें कि ये चौकोर हो। अंडाकर डायनिंग टेबल सही नहीं मानी जाती है। इससे घर में धन की आवक प्रभावित होती है साथ ही इस मेज पर जो लोग भी बैठकर भोजन करते हैं उनके बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें