Shami Ke Paudhe ke Vastu Upay: हर पेड़ और पौधे का एक स्वतंत्र चरित्र होता है।अपने विभिन्न प्रभावों के कारण इस पौधे का रूप, रंग, सुगंध, फल और फूल सभी विभिन्न ग्रहों से जुड़े हुए हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजे बताई गई हैं जिसके करने और न करने से हमारे जीवन पर उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है। हरे पौधे और पेड़ हमारे जीवन में आशा और सुंदरता की भावना लाते हैं। कुछ पौधे हमारे घरों में सौभाग्य और समृद्धि ला सकते हैं। शमी का पौधा या शमी का पेड़ ऐसा ही एक पौधा है। वास्तु शास्त्र का प्रयोग घर में फूल और पेड़ लगाने के लिए भी किया जाता है। जब आप अपने घर में एक पेड़ लगा रहे हैं, तो पौधों का भी वास्तु देखना आवश्यक होता है क्योंकि वास्तु के अनुसार पेड़ पौधे लगाने के साथ घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है।