नमक केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी इसे खास महत्व दिया गया है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, नमक का संबंध सुख-समृद्धि और घर की सकारात्मक ऊर्जा से होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। यही वजह है कि घर की रसोई में नमक रखने की दिशा, पात्र और उसके रखरखाव को लेकर कई वास्तु नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि नमक को सही तरीके से रखने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं किचन में नमक रखने का सही वास्तु नियम क्या है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. किस दिशा में रखना चाहिए नमक?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में नमक रखने के लिए पश्चिम दिशा को अनुकूल माना गया है। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, इस दिशा में नमक रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए किचन में नमक का डिब्बा रखते समय इस दिशा का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।