फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु के ये गुप्त नियम जान लें, वरना जीवनभर हो सकती है परेशानी

Tue, 02 Jun 2026 01:32 PM IST
Shikhar Baranawal ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Main Entrance Door Vastu Direction: अक्सर जब लोग घर या फ्लैट खरीदने का प्लान करते हैं तो वास्तु नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं ऐसे में वो जीवनभर किसी न किसी तरह की परेशानी से परेशान रहते हैं। इसलिए आइए इस लेख में कुछ जरूरी वास्तु नियमों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर खरीदने के वास्तु नियम - फोटो : AI
Vastu Tips For Buying New House: अपना खुद का घर या फ्लैट खरीदना हर आम इंसान के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। मगर कई बार लोग प्रॉपर्टी की लोकेशन, कीमत और बाहरी खूबसूरती देखकर मकान फाइनल कर लेते हैं और वास्तु नियमों की अनदेखी कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा या दोषपूर्ण लेआउट वाला घर खरीदने से जीवनभर आर्थिक तंगी, बीमारियां और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

नए घर में प्रवेश के बाद खुशहाली और बरकत बनी रहे, इसके लिए कुछ बेहद गुप्त और जरूरी वास्तु नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप भी अपने सपनों का आशियाना खरीदने जा रहे हैं, तो प्रॉपर्टी फाइनल करने से पहले कुछ वास्तु नियमों को जरूर चेक कर लें, ताकि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्य दरवाजा और उसकी सही दिशा - फोटो : adobe stock
मुख्य दरवाजा और उसकी सही दिशा
  • वास्तु के अनुसार, नए घर या फ्लैट का मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है।
  • मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई बड़ा पेड़, बिजली का खंभा या सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।
  • दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुख्य प्रवेश द्वार वाले मकान को खरीदने से बचें, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।
विज्ञापन

3 of 5
रसोईघर और बाथरूम की सही लोकेशन - फोटो : Freepik
रसोईघर और बाथरूम की सही लोकेशन
  • घर में रसोईघर यानी किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए, जिससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • फ्लैट खरीदते समय ध्यान दें कि किचन और टॉयलेट के दरवाजे आमने-सामने या बिल्कुल एक-दूसरे से सटे हुए न हों।
  • उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है, इस कोने में कभी भी टॉयलेट या गंदगी नहीं होनी चाहिए।

4 of 5
मास्टर बेडरूम और लिविंग रूम - फोटो : adobe stock
मास्टर बेडरूम और लिविंग रूम
  • घर के मुखिया का बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए, यह परिवार में स्थिरता और आपसी प्रेम बढ़ाता है।
  • बेडरूम में बेड इस तरह लगा हो कि सोते समय सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रहे।
  • घर का मुख्य हॉल या लिविंग रूम उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए, जहां धूप और ताजी हवा आसानी से आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लैट का आकार - फोटो : adobe stock
फ्लैट का आकार
  • प्लॉट या फ्लैट का आकार हमेशा वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए, कटे हुए कोनों वाले फ्लैट वास्तु दोष पैदा करते हैं।
  • वास्तु के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से मान्यता है कि जीवनभर आपके घर में सुख-समृद्धी का वास रहेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें