आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
आंवले का पेड़
स्वास्थ्य की दृष्टि से तो आवंला लाभकारी है ही, इसके अलावा हिंदू धर्म में आंवले के पौधे की पूजा भी की जाती है। आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विशेष प्रावधान माना गया है। मान्यता है कि आंवले के पौधे की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। यह पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके घर में हमेशा बनी रहती है। आंवले के पौधे की देखभाल नियमित रूप से करनी चाहिए। उसमें समय समय पर खाद, पानी देना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि जिस तरह से ये पौधा फलता-फूलता हैं, आपके घर में सुख और धन बढ़ता जाता है।