वास्तु शास्त्र के माध्यम हम अपने आस-पास की बुरी शक्तियों को दूर कर सकते हैं। वास्तु में बताए गए उपाय हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार भरते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अध्ययन कर यह बताया गया है कि घर, भवन, मंदिर आदि कैसा होना चाहिए। यहाँ तक कि वास्तु विज्ञान यह बताता है कि घर में चीज़ें कहां और किस दिशा में होनी चाहिए।