घर में खुशियां बनी रहें, इसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी लाभ नहीं होता। सोचिए ऐसा क्यों हो रहा है? इसका कारण घर में रखा टूटा सामान भी हो सकता है। वास्तु और ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर को खुशहाल और संपन्न बनाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, घर में ऐसी कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो।