सुबह उठने पर किन चीजों से बचना चाहिए?
- फोटो : freepik
सुबह उठने पर किन चीजों से बचना चाहिए?
- आईना देखने से बचें: सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना शुभ नहीं माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, यह आदत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती है।
- अप्रिय चेहरों से बचें: किसी ऐसे व्यक्ति या पशु का चेहरा देखने से बचें, जो आपके मन में नकारात्मक भावनाएं उत्पन्न करता हो।
- मस्तिष्क पर अधिक दबाव न डालें: सुबह उठते ही अखबार पढ़ने, टीवी देखने या गहन विचार करने से बचें। दिमाग को पहले थोड़ा आराम दें।
- अपशगुन वाले नाम न लें: सुबह किसी अपशगुन माने जाने वाले पशु जैसे बंदर, कुत्ता, या सूअर का नाम लेना अशुभ माना जाता है।