फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: झाड़ू के रख-रखाव में इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

Thu, 10 Sep 2020 09:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
वास्तु के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। ये नियम झाड़ू के रख-रखाव को लेकर हैं। दरअसल वास्तु विज्ञान ये मानता है कि झाड़ू के रख-रखाव को लेकर जो हम गलतियां करते हैं उसका असर सीधे हमारे आर्थिक जीवन पर पड़ता है। क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। आइए जानते हैं झाड़ू के रख-रखाव में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वास्तु टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू पर कभी पैर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का आगमन होता है। झाड़ू का अनादर माता लक्ष्मी का अनादर माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
वास्तु के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
घर में झाड़ू कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। वास्तु का नियम ये कहता है कि अगर झाड़ू को उल्टा रखा जाता है तो इससे घर में पारिवारिक कलह बढ़ती है।

4 of 8
वास्तुु के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
झाड़ू को कभी भी घर से बाहर नहीं रखना चाहिए और न ही इसे घर की छत पर रखना चाहिए। वास्तु के नियमानुसार झाड़ू को घर से बाहर या छत पर रखने से घर में चोरी होने का भय रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
वास्तु के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। वास्तु विज्ञान का नियम ये कहता है कि झाड़ू ऐसी जगह हो जहां से यह घर या बाहर के लोगों को दिखाई नहीं देनी चाहिए। क्योंकि धन को छिपाकर रखा जाता है, उसे सार्वजनिक नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
वास्तु के नियम - फोटो : file photo
जहां पर रसोई घर हो या फिर आप जिस जगह पर भोजन करते हो, उसके आस पास भूलकर भी झाड़ू न रखें। वहीं नए घर में कभी भी पुराना झाड़ू नहीं ले जाना चाहिए। क्योंकि वास्तु में इसे अपशकुन माना जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
वास्तु के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
अगर झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। इसे शुभ माना जाता है। वहीं यदि घर में छोटा बच्चा अचानक से झाड़ू लगाने लग जाए तो इसका यह संकेत है कि आपके घर कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
वास्तु के नियम - फोटो : file photo
सपने में यदि आपको कोई झाड़ू लेकर खड़ा दिखे तो इसे शुभ माना जाता है। वास्तु में इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे जातकों की किस्मत प्रबल हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें