मनी प्लांट लगाने में किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
मनी प्लांट लगाने में किन बातों का रखें ध्यान
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मनी प्लांट को हमेशा सहारे के साथ लगाना चाहिए ताकि इसकी बेलें जमीन को न छूएं। जमीन को छूने वाली बेलें अशुभ मानी जाती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इसके अलावा, मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। सूखा मनी प्लांट आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालता है। यदि पत्तियां सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।