फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी इस दिन न तोड़े तुलसी के पत्ते,जानें पौधे का धार्मिक महत्व

Wed, 29 May 2019 10:19 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी का महत्व - फोटो : social media
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी हमारे आंगन की शोभा बढ़ाती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कई अलग-अलग शुभ कामों में किया जाता है। कहते हैं भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्ते से भगवान का भोग लगाया जाता है। तुलसी में कई गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पत्ते का रोजाना सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल और कहां और कैसे किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी का महत्व - फोटो : social media
इस दिन नहीं तोड़ते तुलसी पत्ता 
तुलसी के पत्ते  हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है लेकिन इन पत्तों को कुछ खास दिन को नहीं तोड़नी चाहिए। जैसे चंद्रगहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। सूरज ढ़लने के बाद भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी का महत्व
हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि अगर हमारे हर में कोई विशेष पूजा या कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें तुलसी के पत्तियों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है वरना पूजा सफल नहीं हो पाता है। 

4 of 5
तुलसी का महत्व
घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। घर में पौधा लाने के बाद हर दिन सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। घर के आंगन में तुलसी के रहने से नकारात्मक का प्रवेश नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का महत्व
तुलसी के पत्ते का रोजाना खाली पेट सेवन करने से सेहत सही रहती है। यह आपको कई रोगों से बचाता था। खून साफ रहता है आपके बाल झड़ने कम हो जाते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें