फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों से दूर होने लगती है धन की किल्लत, रोज करें और देखें चौकाने वाले परिणाम

Mon, 29 Apr 2019 10:47 AM IST
Ayush Jha ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अगर अच्छी नौकरी के बाद भी घर में पैसा नहीं टिक रहा है तो यह कोई दोष भी हो सकता है। घर में धन के अभाव से दुखी हैं तो रोजाना यह वास्तु उपाय करके देखिए। ज्योतिष पुराण में कहा गया है कि ये उपाय नियमित तौर पर करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और जेब भरी रहती है।
विज्ञापन

2 of 7
tulsi - फोटो : अमर उजाला
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में किसी भी प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर की छत पर उत्तर पूर्व दिशा में पांच तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। अगर ऐसा करने में कठिनाई महसूस हो तब कम से कम एक तुलसी का पौधा इस दिशा में जरुर लगाएं। इससे घर में आने वाले नकारात्मक प्रभाव में कमी आती है। वास्तुविज्ञान में बताया गया है बाहर से घर में आने वाले लोग भी कई बार नकारात्मक उर्जा लेकर आते हैं। जिनके घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा होता है उनके घर में इस तरह के नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है।धनप्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन से प्रतिदिन शाम को तुलसी के सामने गाय के घी का दिया जलाएं। तिजोरी में धन की बरक्कत बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
horse photo
वास्तु विज्ञान के अनुसार घोड़े की तस्वीर बहुत ही शुभ होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो तस्वीर आप घर में ला रहे हों उनमें एक नहीं बल्कि सात घोड़े हों। अगर सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्य देव हों तब यह तस्वीर और भी शुभ फलदायी होती होती है। इन तस्वीरों के घर में कहीं भी लगाने से आपके शुभ फल नहीं मिलता है।घोड़े की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। सूर्यदेव पूर्व दिशा से उदित होते हैं और उनके रथ में सात अश्व माने गए हैं। माना जाता है कि ऐसी तस्वीरों से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो लोगों को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रखता है। ऐसी तस्वीरों को उन्नति और सफलता का भी प्रतीक माना गया है।

4 of 7
प्रकृति और सौंदर्य...
अतिथि कक्ष सुंदर हो इस बात का सभी ध्यान रखते हैं आप भी रखते होंगे। लेकिन अतिथि कक्ष सिर्फ सुंदर हो और आपके नकारात्मक उर्जा के कारण नुकसान पहुंचाए ऐसा तो आप बिल्कुल भी नहीं चाहते होंगे।अगर आप अतिथि कक्ष को सुंदर दिखाने के साथ ही वास्तु की अनुकूलता का लाभ पाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अतिथि कक्ष में घर के मुखिया के सीट के पीछे पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। ऐसी तस्वीरों से अत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। अतिथि कक्ष में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर और अपने गुरु या किसी महापुरुष जिनसे आपको प्रेरणा मिलती हो उनकी तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से आपको सकारात्मक उर्जा का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
हवन यज्ञ - फोटो : demo photo
हवन कार्य को शास्त्रों में जितना शुभ और लाभप्रद माना गया है। वास्तुविज्ञान में हवन की तस्वीरों को उतना ही शुभ बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर के अग्नेय कोण यानी (दक्षिण पूर्व) हिस्से में हवन की तस्वीर लगानी चाहिए। लेकिन अगर आपके घर में शयन कक्ष आग्नेय कोण में है तब इस तस्वीर की बजाय समुद्र की तस्वीर लगाएं। लेकिन ध्यान रखें समुद्र शांत हो। समुद्र में लहर उठती हुई तस्वीर लगाने से मानसिक शांति की कमी बनी रहती है। इससे पति-पत्नी के संबंधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
वास्तु विज्ञान में शंख का बड़ा महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार शुभ मुहूर्त विशेष तौर पर होली, रामनवमी, जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा, दीपावली के दिन अथवा रवि पुष्य योग या गुरू पुष्य योग में शंख को पूजा स्थल में रखकर इसकी धूप-दीप से पूजा की जाए तो घर में वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।शंख में गाय का दूध रखकर इसका छिड़काव घर में किया जाए तो इससे भी सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। अगर संभव हो तो शाम ढ़लने से पहले और सूर्योदय के समय शंख बजाएं इससे घर और आपके आस-पास का वातावरण शुद्ध और उर्जावान बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वास्तिक औौर सिंदूर
वास्तुविज्ञान में घर के मुख्य द्वार का बड़ा महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का मुख्यद्वार वास्तुदोष के प्रभाव में हो तब घर में रहने वाले लोग अक्सर किसी न किसी परेशानी में रहते हैं। मुख्यद्वार का वास्तुदोष व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए मुख्यद्वार को नकारात्मक उर्जा और वास्तुदोष से मुक्त रखने के लिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या ओम लगाना चाहिए। गणेश जी की मूर्ति पर मुख्य द्वार पर लगाई जाती है लेकिन गणेश जी की मूर्ति लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि गणेश जी का मुख घर के अंदर की तरफ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें