घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए हमारे शास्त्रों में कई तरह के उपाय बताए गए है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कई तरह के पे़ड़-पौधे लगाए जाते है जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है। वास्तुशास्त्र में पौधे लगाने की एक दिशा होती है, अगर पौधे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वहीं गलत दिशा में लगाया तो इसका नुकसान भी हो सकता है। मनी प्लांट के पौधे को घर में कहां लगाएं और कहां न लगाएं आइए जानते है।
पढ़ें-भूल जाएंगे मनी प्लांट लगाना, पैसों की बारिश करता है ये पौधा
विज्ञापन
2 of 6
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए, इससे घर में संपन्नता दूर भागती है साथ ही पारिवारिक रिश्तों में खटास पैदा होती है।
विज्ञापन
3 of 6
मनी प्लांट के बेलें को जमीन में फैलाने के बजाय किसी दीवार का सहारा देकर ऊपर की ओर चढ़ना चाहिए। अगर इनकी बेलें जमीन में फैली होगी तो धन प्राप्ति के जगह पैसों का नुकसान होगा।
4 of 6
मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी उसकी पत्तियां सूखने न पाए समय-समय पर पानी जरूर डालते रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
मनी प्लांट के पौधे को घर के बाहर लगाने के बजाय घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। घर के अंदर मनी प्लांट के पौधे को गमले या कांच की बोतल में लगा सकते हैं।
घर के दक्षिण-पूर्व की दिशा को भगवान गणेशजी की दिशा माना जाता है। इसलिए घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं, इससे हमेशा सुख और समृद्धि मिलती है और घर में लक्ष्मी माता की कृपा मिलती रहती है।