फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी प्लांट भी करवा सकता है आपका नुकसान, जानिए कैसे

Wed, 29 Nov 2017 09:01 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादातर लोग अपने घर और ऑफिस में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। कई बार इस पौधे ‌को लगाने के बाद आर्थिक स्थिति में कोई सुधार तो नहीं होता, लेकिन स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ने लगती है। इसका कारण मनी प्लांट के पौधे को वास्तुशास्‍त्र के अनुसार न लगाना भी होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
money
वास्तुशास्‍त्र के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर उस पौधे को उसकी दिशा के अनुसार रखते हैं तो व्यक्ति के आस पास का माहौल सकारात्मक रहता है। वहीं गलत दिशा के रखने पर लाभ होने की बजाय नुकसान होने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
वास्तुशास्‍त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना चाहिए, क्योंकि ये दिशा भगवान गणेश का है और इस दिशा का प्रतिनिधि के शुक्र ग्रह है। जहां गणेश जी मंगल करते हैं, वहीं शुक्र ग्रह सुख समृद्धि का कारक है।

4 of 5
भूलकर भी मनी प्लांट को ईशान कोण यानी उत्‍तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि बृहस्पति ग्रह इस कोण का प्रतिनिधि हैं। शुक्र और बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होने से शुक्र की चीजों को इनकी दिशा में रखने में हानि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वास्तुशास्‍त्र के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने की बजाय तुलसी लगा सकते हैं। अन्य दिशाओं में मनी प्लांट का पौधा लगाने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें