Holi 2025 Vastu Tips: हिंदू पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष होली 14 मार्च, शुक्रवार को खेली जाएगी, जबकि होलिका दहन एक दिन पूर्व यानी 13 मार्च, गुरुवार को संपन्न होगा। रंगों से सजी इस उत्सव की धार्मिक मान्यता तो है ही, साथ ही वास्तु शास्त्र में भी इसे बेहद शुभ माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि होली से पहले कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। होलाष्टक से लेकर होली तक इन वस्तुओं को घर लाना शुभ होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।