धर्मग्रंथों के अनुसार श्रीराम भक्त हनुमान अजर-अमर हैं, वो हर युग में रहते हैं। हनुमानजी की भक्ति करने से सभी संकट चमत्कारिक रूप से समाप्त होकर भक्त को शांति और सुख प्राप्त होता है। बजरंगबली थोड़ी सी पूजा से जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में हनुमान जी की तस्वीर या प्रतिमा होती है,वहां भूत-प्रेत,पिशाच और बुरी आत्माएं कभी नहीं टिक पाती। मंगल, शनि एवं पितृ दोषों से मुक्ति कि लिए भी हनुमान जी की आराधना अत्यंत लाभकारी होती है। घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा एवं वास्तुदोष को दूर करने के लिए आप हनुमान जी की स्तुति करने के अलावा घर में हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं।